खबर हट केक्राइमजशपुरदेश विदेशबलरामपुरराज्यरायपुरसरगुजा

बड़ी खबर।। छ.ग.सशस्त्र बल के एक जवान ने अंधाधुंध गोली चला अपने दो साथियों को मार डाला ।

कई जवान घायल है जिनका उपचार चल रहा है।

बड़ी खबर।। अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही स्थित कैंप में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग अपने साथियों पर करके गंभीर वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना में दो जवानों की मौत हो गई तथा तीन जवानों को गोली लगी है जिनकी हालात गंभीर है। इन सभी को उपचार के लिए कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल दल बल के साथ स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जवानों को संभलने का अवसर भी नहीं मिल पाया। भूताही, छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है। सामरी से सबाग होते चुनचुना-पुंदाग जाने वाले मार्ग पर भूताही में कैंप की स्थापना पिछले वर्ष ही की गई है। यह इलाका पूर्व में नक्सलियों के प्रभाव वाला था। सबाग से चुनचुना-पुंदाग तक सड़क निर्माण चल रहा है। इस मार्ग पर सबसे पहले बन्दरचुआ में कैंप आरंभ किया गया था। फिर सड़क निर्माण का कार्य आगे बढ़ने पर भूताही में भी कैंप खोला गया है। यहां छत्तीसगढ़ स शस्त्र बल की कंपनी की तैनाती है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button