सरगुजाखबर हट केराजनीतिराज्य

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अम्बिकापुर के मुसलमानो ने लिया ऐतिहासिक फैसला,डी जे और प्लास्टिक की वस्तुवों का नहीं करेंगे जुलुस मे इस्तेमाल।

लोकप्रिय नेता दानिश रफीक को चुना गया सिरातून्नबी कमेटी का सदर

धर्मिक कार्यक्रम मे डी जे प्रतिबंध का फैसला करके अम्बिकापुर के मुसलमानो  ने नजीर पेश किया है, क्या अन्य कमेटी भी करेंगी डी जे का  बहिष्कार !

 

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर के मुस्लिम समाज ने इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी के अवसर डीजे व प्लास्टिक वस्तुओं के पूर्णता उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।समाज के इस फैसले हर तरफ इसकी तारीफ हो रहा है।मुस्लिम समाज के इस फैसले पर अम्बिकापुर के 12 मस्जिदों की कमेटी ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

दरअसल डीजे व तीव्र ध्वनि के दुष्प्रभाव को देखते हुए मुस्लिम समाज ने यह निर्णय लिया है। इस बारे में अम्बिकापुर के 12 मस्जिदों की संयुक्त कमेटी सीरतुन्नबी कमेटी के सदर दानिश रफीक ने को बताया कि आज युवा वर्ग चाहे वह किसी भी धर्म व संप्रदाय का हो डीजे व तीव्र ध्वनि को लेकर आकर्षित रहता है, लेकिन इसके जो दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं उसे लेकर हर कोई चिंतित है,ऐसे में अंबिकापुर मुस्लिम समाज के 12 मस्जिदों की कमेटी ने संयुक्त मीटिंग करते हुए अब किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में डीजे को पूर्णत प्रतिबंध कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों में अब प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का उपयोग पूर्णता निषेध करने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि पर्यावरण को बचाने के लिए एक कदम हम आगे बढ़ सके। उन्होंने ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 सितंबर दिन सोमवार को पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म दिवस (यौमे पैदाइश) ईद मिलादुन्नबी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए अम्बिकापुर शहर के 12 मस्जिदों की कमेटी के सदर ने सीरतुन्नबी कमेटी मोमिनपुरा के माध्यम से मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीरतुन्नबी कमेटी के संरक्षक शफी अहमद के नेतृत्व में  2024 के अध्यक्ष ( सदर) के रूप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दानिश रफीक को चुना गया है। जिनके नेतृत्व में संयुक्त रूप से कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस का भी आयोजन किया जाएगा,जो सुबह 8.30 बजे श्रीगढ़-नवागढ़ सद्भावना चौक से प्रारंभ होगा इसके पश्चात जूलुस मोमीनपुरा चौक, रसूलपुर चौक, बरेजपारा, जयस्तंभ चौक अजय किताब घर दुकान से सदर रोड़, कादंबनी चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देवीगज रोड़, घड़ी चौक होते जूलुस कला केंद्र मैदान में आम जलसा में तब्दील हो जाएगा। जलसा में 12 मस्जिदों के कई इमाम और आलिम पैगम्बर मुहम्मद साहब के उपदेश पर प्रकाश डालेंगे। इसके साथ ही जलसा में अन्य धर्मों के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे। कमेटी के अध्यक्ष श्री रफीक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षा, खेल गतिविधियों सहित समाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button