स्वास्थव्यापारसरगुजासुरजपुर

अग्रसेन जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

सुरजपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शाखा बिश्रामपुर ने सूरजपुर शासकीय ब्लड बैंक के साथ मिलकर अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन अग्रवाल सभा संरक्षक सुभाष गोयल, अध्यक्ष खजानचंद जिंदल, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश दनोदिया, महिला अग्रवाल महिला मंडल संरक्षक कांता देवी, अनीता गोयल, उमा दनोदिया, अध्यक्ष पुष्पा गोयल ने किया। रक्तदान शिविर में शिवनंदनपुर/बिश्रामपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता बलराम शर्मा, हर्ष दनोदिया, मनोज गोयल, ज्योति सिंहल, सोनू गोयल, नितिन गोयल, शुभ गोयल, रमेश दानोदिया, घनश्याम मित्तल, गौरव मित्तल, अंकित सराफ़ सहित 35 लोगो ने रक्तदान किया। इस आयोजन को लेकर मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय सहायक मंत्री अंशुल गोयल ने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में हमारी संस्था बहुत सहरान्य कार्य करती है लगभग हम प्रति दिन 1000 यूनिट लाइव रक्तदान के माध्यम से पूर्व देश में रक्तदान करवा कर मरिजो को उपलब्ध कराते है और समय समय पर रक्तदान हेतु जागरूकता संबंधित आयोजन भी किया जाता है। साथ सुभाष गोयल ने बताया कि आज के शिविर में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके लिये उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और अपील की कि समय समय पर रक्तदान अवश्य करे। उक्त आयोजन को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष हर्ष दनोदिया, कोषाध्यक्ष हनी गोयल सहित हॉस्पिटल प्रबंधन में बीएमओ डॉ प्रशांत सिंह, डॉ मुकेश कुमार सहित हॉस्पिटल के स्टाफ सक्रिय रहे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button