सरगुजाकोरियाबलरामपुर

लग्जरी कार में नशीले पदार्थ गांजा की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 47 किलो गांजा के साथ महिन्द्रा एस यू व्ही कार भी जप्त।

वाड्रफनगर । बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश सीमा के सरहदी क्षेत्र में नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते कार सहित दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेन्द सिंह के आदेशानुसार चन्द्रेश सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं रामअवतार ध्रुव एसडीओपी वाड्रफनगर के दिशा निर्देशन में जिला बलरामपुर में नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन पर पूर्णतः अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा स्टेट बार्डर एरिया में लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी 11 अक्टूबर 2023 के दरम्यानी रात्रि करीब 11.30 बजे छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश बार्डर में ग्राम तुगवां बेरियर नाका में वाहन चेकिंग के दौरान बलंगी की ओर से आ रही महिन्द्रा एक्सयूव्ही वाहन क्रमांक यूपी 32 जीआर 0404 चालक के द्वारा नाका प्वाइंट में पुलिस की नाकाबंदी को देख कर वाहन को अचानक वापस बलंगी की ओर मोड़ कर तेज गति से वाहन को चलाकर भागने लगा। उसी दौरान बॉर्डर पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन को तेज गति के भागते देखकर वाहन का पीछा करते हुए मुख्य मार्गों पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी को देखकर संदिग्ध वाहन के चालक के द्वारा अपने वाहन को मुख्य मार्ग से ग्रामीण मार्ग से ग्राम नवाटोला की ओर भगाने लगा। पुलिस की घेराबंदी देखकर संदिग्ध वाहन का चालक एवं उसका साथी वाहन को रोड किनारे एक्सीडेंट कर वाहन को वहीं छोड़कर जंगल में भाग गये। चौकी प्रभारी बलंगी द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर संदिग्धों को पीछा किया गया परन्तु संदिग्ध रात्रि का अंधेरा व जंगल का फायदा उठाकर जंगल में कहीं छुप गये। देर रात्रि तक संदिग्धों को जंगल के चारों ओर से घेराबंदी कर ग्रामिणों के सहयोग से संदिग्धों को सुबह में लगभग 05.00 बजे पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम जितेन्द्र वर्मा पिता स्व० बलदेव वर्मा उम्र 22 साल सा० ककरहीया थाना हरैया जिला बस्ती उत्तर प्रदेश एवं सहयोगी सूरज वर्मा पिता स्व० विश्वनाथ वर्मा उम्र 23 साल सा० ग्राम रघवापुर पोस्ट श्रृंगीनारी जिला बस्ती उ.प्र. का होना बताये। महिन्द्रा एक्सयूव्ही 500 की तालाशी लेने पर वाहन में 22 नग 02-02 किलो के पैकेट तथा 04 नग 01-01 किलो के कुल करीब 47 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा वाहन से बरामद किया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा की कुल कीमत लगभग 07 लाख 05 हजार रुपये एवं महिन्द्रा एक्सयूबी 500 किमती लगभग 15 लाख रूपये कुल कीमत 22,05,000 रूपये जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बलंगी केपी सिंह, आरक्षक 607 शिव पटेल, अवधेश कुशवाहा, सीएएफ आरक्षक राम प्रताप नेताम, एवं चौकी बलंगी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button