सुरजपुरजॉबराज्यरायपुरसरगुजा

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के अधिकारी बदलें।

चर्चित जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर भारती वर्मा का भी स्थानांतरण हुआ।

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी बदले गए हैं।

प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी

सरगुजा संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। सूरजपुर जिले की चर्चित अधिकारी भारती वर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है और उनकी जगह पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर अजय कुमार मिश्रा को स्थानांतरित किया गया है, जो पहले सहायक संचालक के रूप में कार्यालय संयुक्त संचालक जिला शिक्षा संभाग सरगुजा में पदस्थ थे।

नई पदस्थापना

सूरजपुर जिले की चर्चित प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा को सहायक संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा विभाग रायपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, कई अन्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं।

देखिये शिक्षा विभाग की स्थानांतरण सूची :–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button