
अफरोज खान
भटगांव। छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव की तारीख की घोषणा होने के साथ पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी व सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर नगर पंचायत भटगांव में संपत्ति विरूपण की कार्यवाही मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया तथा राजनीतिक दलों के बैनर,पोस्टर, होर्डिंग को निकाला गया तथा दीवाल में लिखे गए राजनीतिक नारों तथा स्लोगनो को मिटाने की कार्रवाई भी की गई। इस कार्यवाही में नगर पंचायत भटगांव का पूरा अमला दिन भर लगा रहा ।





