क्राइमखबर हट केजॉबदेश विदेशराज्यसरगुजासुरजपुर

डॉक्टर बनाने एवम एमबीबीएस में एडमिशन का सपना दिखा कर पांच लाख की ठगी, UP के 2 डॉक्टर पर केस दर्ज।

अफरोज खान

सुरजपुर । सुरजपुर जिले की एक छात्रा को उत्तरप्रदेश के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने व डॉक्टर का सपना दिखा कर के दो चिकित्सकों द्वारा पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कलुआ कृष्णपुर निवासी प्रार्थी शेष नारायण शर्मा पिता स्व. रेवती रमण शर्मा अपनी बेटी प्रिया के उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2019 में एमबीबीएस का एडमिशन कराना चाहते थे। इसके एवज में अंबिकापुर के एक व्यक्ति के माध्यम से दो चिकित्सक उत्तरप्रदेश के डॉ. अभिनव शर्मा और डॉ. यशवंत से संपर्क हुआ। डॉ. अभिनव शर्मा ने एडमिशन के नाम पर 4 अगस्त 2019 को जयनगर रेलवे फाटक के पास आकर प्रार्थी से 50 हजार रुपए नकद लिए। इसके बाद प्रार्थी ने लखनऊ जाकर आरोपी चिकित्सक डॉ. अभिनव व डॉ. यशवंत को एडमिशन के एवज में साढ़े चार लाख रुपए नकद दिए थे। पूरी राशि देने के बाद भी छात्रा का लखनऊ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन नहीं हुआ। इसके बाद प्रार्थी ने कई बार आरोपी चिकित्सकों से अपनी राशि वापस करने की मांग की। इस पर कुछ समय तक तो चिकित्सकों ने राशि वापस करने का झांसा दिया, लेकिन बाद में राशि वापस करने से मना कर दिया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button