देश विदेशराज्य

अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात में महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर तक जाएगी राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा

मो शमीम खान

 

कयास लगाया जा रहा की अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात में महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर तक जाएगी राहुल गांधी की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा होगी।

रायपुर।
क्या कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी कर रहे हैं! जैसे संकेत मिल रहे हैं उनके मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से गदगद हुई कांग्रेस ने अब इस यात्रा का दूसरा फेस शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। यात्रा के इस दूसरे फेस में राहुल गांधी अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक की यात्रा करेंगे। राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो यात्रा की तपस्या आगे बढ़ाने को लेकर आए बयान का कुल जमा मतलब यही निकाला जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के फेस टू की भी जल्द शुरुआत करना चाहते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से शुरू होगा और ये यात्रा गुजरात के पोरबंदर पहुंचकर संपन्न होगी.
जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की एक और यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि इस यात्रा में संसाधनों को एक से दूसरे स्थान पर लाना और ले जाना थोड़ा कठिन होगा और यात्रियों की संख्या भी कुछ कम हो सकती है. जयराम रमेश ने कहा कि अधिकतर ये यात्रा भी पदयात्रा होगी लेकिन रास्ते में जंगल और नदियां भी होंगी. ये मल्टी मॉडल यात्रा होगी. उन्होंने कहा कि अप्रैल में कर्नाटक के चुनाव होंगे, जून से बारिश शुरू हो जाएगी और नवंबर में राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे.

जयराम रमेश ने ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा फेज-टू की शुरुआत जून या नवंबर से पहले शुरू होगी. उन्होंने ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज, पहले फेज की तुलना में छोटा होगा. जयराम रमेश ने कहा कि इन सभी विषयों को लेकर अगले कुछ हफ्ते में निर्णय लिया जाएगा.

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button