
बिश्रामपुर । एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र में श्रमिक संगठन कोयला श्रमिक संघ सीटू के नेताओं के बीच चल रहा विवाद आज समाप्त हो गया । श्रमिक संगठन सीटू की सदस्यता के लिए संघर्ष कर रहे हैं वरिस्ट श्रमिक नेता कामरेड बीरबल राम,कामरेड मोहम्मद शमी अली,कामरेड अरुण कुमार एस, कामरेड सविंदर पासवान को सदस्यता बहाल की गई। 12/09/2023 को कोयला श्रमिक संघ (सीटू) के कम्पनी अध्यक्ष कामरेड देवेंद्र कुमार निराला और महासचिव कामरेड वी.एम .मनोहर ने अंततः कामरेड बीरबल राम , कामरेड मोहम्मद शमी अली , कामरेड अरुण कुमार एस , कामरेड सविंदर पासवान को कोयला श्रमिक संघ (सीटू ) संगठन का 2023 का सदस्यता ग्रहण कराया और संगठन के अंदर पूरी ताकत लगाकर श्रमिक हित में कार्य करने के लिए कहा। सीटू की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री कामरेड अरुण कुमार एस ने कहा सत्य की हमेशा जीत होती है झूठ हमेशा हारता है इस बात पर हम लोगों का भरोसा था और हम लोग सीटू यूनियन की सदस्यता के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।आज सदस्यता मिलने से हम सभी को प्रसन्नता हो रही है । हमें पूरी ताकत व शक्ति के साथ श्रमिकों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।



