राज्यदेश विदेश

कांग्रेस के 35 प्रत्याशियों की पहली सूची 9 सितंबर को जारी होगी ! स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अब 6 के बजाय 8 को होगी।

अफरोज खान । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति की बैठक में एक नई समिति गठित की गई है। इस पांच सदस्यीय समिति में प्रदेश संगठन प्रभारी कुमारी सैलजा, पीसीसी चीफ़ दीपक वैज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव शामिल हैं। ख़बर है कि नौ सितंबर को करीब पैतीस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। करीब करीब सभी मंत्रियों को विधानसभा टिकट मिलने की खबर सामने आ रही है। जिसमें एक मंत्री का विधानसभा क्षेत्र बदला जा सकता है।

आज मुख्यमंत्री निवास में पाँच सदस्यीय चयन समिति की बैठक होगी। यह समिति संभागवार आए हुए नामों को लेकर समीक्षा करेगी। यह पुष्ट संकेत हैं कि करीब पैंतीस प्रत्याशियों के नाम 9 सितंबर को घोषित कर दिए जाएंगे।

स्क्रीनिंग समिति की बैठक अब 6 की बजाय 8 को होगी 

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जो कि पहले 6 सितंबर को होनी थी,अब आठ सितंबर को होगी। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जो कि 7 सितंबर को आनी थी अब 9 सितंबर को आएगी। मौजूदा विधायको के साथ साथ टिकट पाने की उम्मीद लगाए कांग्रेस नेता रायपुर में जुटे हुए हैं तथा अपनी अपनी लाबिंग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button