BusinessFoodsजॉबटेक्नोलॉजीदेश विदेशराज्यव्यापारस्वास्थ

फेडरेशन ऑफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन के डायमंड जुबली वर्ष अवसर पर अम्बिकापुर में ड्रग कन्वेंशन का आयोजन 

ड्रग कन्वेंशन में मुख्य वक्ता एफएमआरएआई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता होंगे।

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयज यूनियन अम्बिकापुर इकाई द्वारा अपने राष्ट्रीय संगठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएमआरएआई) के डायमंड जुबली वर्ष में फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 03 सितंबर 2023 (रविवार) को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक सभी को उच्च गुणवत्ता और उचित मूल्य पर दवाईयों की उपलब्धता के विषय पर ड्रग कन्वेंशन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन हरिमंगलम शादी घर हॉल, बाबूपारा अम्बिकपुर में किया जा रहा है। इस ड्रग कन्वेंशन में दवाईयों से संबंधित मुद्दे, जैसे आम जनता के हित में उच्च गुणवक्ता दवाईयों को सस्ती कीमत में उपलब्ध कराने, जीवनरक्षक दवाईयों पर जीएसटी शुन्य करने, स्वास्थ्य सेवाओं पर जीडीपी का 5% आबंटित करने व दवा संबंधित अन्य मुद्दो पर गहन चर्चा की जाएगी । इस ड्रग कन्वेंशन में मुख्य वक्ता एफ. एम. आर. ए. आई. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन गुप्ता होंगे।

इस ड्रग कन्वेंशन में नगर निगम अम्बिकापुर के मेयर डॉ. अजय तिर्की, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अम्बिकापुर, जिला औषधि विक्रेता संघ सरगुजा, नगर के विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि एवं मेडिकल व सेल्स प्रतिनिधि की भागीदारी रहेगी।सीजीएसपीईयू अम्बिकापुर इकाई के सचिव रघुनाथ प्रधान ने उक्त जानकारी दिया।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button