व्यापारकोरियाखबर हट केराज्य

जानिए कहां नोटो से भरी गाड़ी पकड़ायी,पुलिस जांच में जुटी

रायपुर।। कवर्धा में नोटो से भरी गाड़ी पकड़ायी है। एक कार में 1 करोड़ से ज्यादा कैश मिले हैं। पुलिस की टीम में जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक कार में 1 करोड़ रुपये रखे गये थे, हालांकि इस पैसे का कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाना था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस को ये कामयाबी चिल्फी पुलिस चेक पोस्ट पर मिला है।
जानकारी के मुताबिक रकम ज्यादा भी हो सकती है। फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। पुलिस इस मामले में जांच के बाद ही कुछ बताने की बात कह रही है। आईपीएस अभिषेक पल्लव ने कहा है कि चिल्फी चेकपोस्ट में 1 करोड़ रुपये कैश पकड़ाये हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की कार DL 2C BA3123 से ये 1 करोड़ रुपये मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल दिल्ली और फरीदाबाद के चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक ये राशि फरीदबाद से संबलपुर उड़ीसा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने निशांत वैध फरीदबाद, राहुल रावत फरदीबाद ,नरेंद्र कुमार सहाय नयी दिल्ली और विपिन सिंह मयूर विहार दिल्ली को नोटों के साथ हिरासत में लिया है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button