क्राइमजॉबटेक्नोलॉजीदेश विदेश

शिक्षित बेरोजगारों को ठगने के लिए फर्जी विज्ञापन निकालकर और सरकारी वेबसाइट जैसा वेबसाइट बनाकर ठगी करने वालों से सावधान

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इसे धोखाधड़ी का मामला बताया

 

ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर सहायक, तकनीकी सहायक और पंचायत सहायक के पदों के लिए www.rojgarsevak.org वेबसाइट पर धोखाधड़ी वाली रिक्तियों का विज्ञापन – ग्रामीण विकास मंत्रालय।

नई दिल्ली।।

हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर सहायक, तकनीकी सहायक और पंचायत सहायक के पद के लिए www.rojgarsevak.org वेबसाइट/लिंक पर कुछ फर्जी रिक्तियों का विज्ञापन दिया गया है। रिक्तियां महात्मा गांधी नरेगा के नाम से अपलोड की गई हैं।

केंद्रीय मंत्रालय ऐसी प्रकाशित रिक्तियों का खंडन करता है, इसे धोखाधड़ी बताता है और देश के आम नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे ऐसे धोखाधड़ी वाले विज्ञापन के जाल में न फंसें।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय इस मामले में किसी भी व्यक्ति को होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय का इस वेबसाइट की प्रकृति, सामग्री और उपलब्धता पर कोई नियंत्रण नहीं है। किसी भी रूप में किसी भी भाग या संपूर्ण सामग्री का पुनर्वितरण या पुनरुत्पादन सख्त वर्जित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button