देश विदेशराज्य

छ ग कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम ! मौजूदा मंत्रियों सहित कई विधायकों को टिकट मिलने के संकेत

पहली सूची सितंबर के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना

अफरोज खान।। मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस की प्रत्याशियों की पहली सूची में 40 नामों की घोषणा हो सकती है। ब्लाक स्तर पर मिले आवेदनों को लेकर तीन से पांच नाम का पैनल तैयार हो गया है। कई जिला कांग्रेस कमेटियों ने पैनल तैयार करके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है।

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री कवासी लखमा,मोहम्मद अकबर और उमेश पटेल की सीट से एकमात्र इन्हीं के नाम आने के बाद उनकी टिकट पक्की मानी जा रही है। प्रदेश चुनाव समिति ने विधायकों के सीट बदलने पर रोक लगा दी थी। हालांकि इसका असर ‘मंत्रियों की टिकट की दावेदारी पर दिखता नजर नहीं आ रहा है। मंत्री रुद्र गुरु ने बेमेतरा जिले की नवागढ़ सीट से दावेदारी की है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में आवेदन किया है।बताया जा रहा है कि रुद्र गुरु की सीट बदल सकती है। इस बीच यह संकेत मिले हैं कि सभी मंत्रियों की टिकट पक्की मानी जा रही है। केंद्रीय संगठन ने तय किया है कि किसी भी मंत्री की टिकट नहीं कटेगी। प्रदेश में कांग्रेस के 71 विधायक हैं। पहले चरण में सिर्फ 40 सीटों की घोषणा की चर्चा है।

इसमें मंत्रियों और वर्तमान विधायकों के नाम है। कुछ विधायकों की टिकट कट सकती है। इसके पीछे जिला कांग्रेस कमेटी में उनके नाम पर विरोध को प्रमुख माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मरवाही विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक  को प्रत्याशी नहीं बनाने को लेकर जिला कमेटी ने प्रदेश कमेटी को पत्र लिखा है। कसड़ोल और बिलाईगढ़ में विवाद की स्थिति है। महासमुंद जिले की सीटों को लेकर भी स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो रायपुर जिले की सात में से चार सीटों पर विधायकों का नाम पैनल में एक नंबर पर रखा गया है। सुरजपुर जिले से भी पैनल में तीनो वर्तमान विधायको के साथ कुछ नए नाम शामिल किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button