
अफरोज खान रायपुर 31 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रवास पर पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का विमानतल पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आत्मीय स्वागत किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज पूर्वाह्न अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँची। जहां सरकार के द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा विमानतल पर ही उन्हें गॉड आफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर रायपुर महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन,पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।



