क्राइमखबर हट केदेश विदेशराज्य

आखिर क्यों महिला डॉक्टर ने हैवी डोज एनिस्थिसिया इंजेक्शन ले कर सुसाइड किया 

रायपुर। रामकृष्ण केयर अस्पताल की महिला डॉक्टर संस्कृति ने अपने घर में इंजेक्शन से दवाई का हैवी डोज लेकर सुसाइड कर लिया है। डॉक्टर बाथरूम में मृत पड़ी मिलीं। दरवाजा भीतर से बंद था। जब वह एक घंटे बाद भी बाहर नहीं निकली तो परिजन दरवाजा तोड़ा और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाथरूम से पुलिस ने एनेस्थीसिया और इंजेक्शन जब्त किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होगा। चर्चा है कि पिछले 15 दिनों से डॉ संस्कृति डिप्रेशन में थीं। अस्पताल में भी स्टाफ से बातचीत बंद कर दी थीं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बैरनबाजार में नेत्र विशेषज्ञ डॉ.राकेश कामरान परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी संस्कृति कामरान (31) एमबीबीएस की डॉक्टर थी वह अस्पताल में इमरजेंसी विभाग की प्रभारी थीं। करीब तीन साल से यहां पदस्थ,थीं। अनजान वजह से पिछले 15 दिनों से शांत रहने लगी थीं। आत्महत्या वाली जगह से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक डॉक्टर का मोबाइल फोन जप्त करके मामले की जांच कर रही है तथा शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button