

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल वाराणसी से आज मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर का उद्घाटन किया। लंबे समय से सरगुजा की जनता सरगुजा को हवाई मार्ग से जोड़ने की मांग कर रही थी। दरिमा एयरपोर्ट के उद्घाटन होने से उनकी मांगे पूरी हो गईं। दरिमा से नियमित रूप से अब बड़े शहरों की और फ्लाइट प्रतिदिन मिलेगी जिससे क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। दरिमा एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिमा रमेन डेका और मुख्य्मंत्री विष्णूदेव साय मौजूद थे और उन्होंने इस नई उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र वासियों को बधाई दिया। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक एविएशन संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल सहित भारी संख्या मे नागरिक मौजूद थे।




