मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

सुरजपुर।। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल भटगांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय योजना की महत्वाकांक्षी योजना आजादी की अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश माटी को नमन वीरों का बंधन “कार्यक्रम के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ एसएन पांडे यह जिला संगठक प्रोफेसर चंद्र भूषण मिश्र के मार्गदर्शन में प्राचार्य पी आर तोमर के संरक्षण में तथा कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शाला परिसर में गाजर घास का उन्मूलन किया गया। साथ में विद्यालय परिसर में 70 फलदार एवं छायादार पौधा एवम 70 फूल के पौधे लगाए गए पंच प्रण प्रतिज्ञा ली गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एल्डरमैन मानिक चंद गुप्ता एवम विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह,गणेश राजवाड़े एसएमडीसी अध्यक्ष, एल्डरमैन अफरोज खान अशोक सिंह,मनोज साहू, पप्पू कुमार मिश्रा थे। इस अवसर पर प्रधान पाठक एसएल गुप्ता,शिक्षक मोहन सिंह,श्रीमती आई एम सोनवानी, के जी बी पांडे, श्रीमती पूनम सिंह विद्यालय के शिक्षक एवम शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे।



