मुहर्रम पर्व पर आशूरा की विशेष नमाज भटगांव में पढ़ी गई तथा बारिश के लिए ख़ास दुआ की गई
सुरजपुर।मातमी पर्व मोहर्रम भटगांव में शांति पूर्वक परंपरागत ढंग से मनाया गया। मुहर्रम के अवसर पर आशूरा की विशेष नमाज और दुआ जामा मस्जिद भटगांव में पढ़ी गई तथा इस अवसर पर अल्लाह से बारिश करने की विशेष दुआ की गई। इसके बाद जामा मस्जिद प्रांगण से मोहर्रम का मातमी जुलूस मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निकाला।

जुलूस न्यू माइनस मार्ग से बाजार पारा मार्ग से हो कर मेन रोड मार्केट से होते हुए निकले निकली। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने व बुजुर्गों ने विशेष खेल कला और कौशल का प्रदर्शन किया तथा मातम मना कर हज़रत इमाम हुसैन को याद किया।

इस जुलूस में प्रमुख रूप से अंजुमन कमेटी के सदर अब्दुल खान पूर्व सदर अखलाक खान एल्डरमैन अफरोज खान, इसरार खान,खुर्शीद अंसारी, मोहर्रम कमेटी का सदर राशिद खान,मुन्ना रंगरेज, मंसूर खान,सलीम अंसारी, मोहम्मद सद्दाम,इरफान अंसारी,खालिल अंसारी, नजरूल खान, अयान खान,आरिज खान,फिरोज अंसारी,मो रमजान, नेयाज अंसारी सहित भारी संख्या में इस्लामिक श्रद्धालु उपस्थित थे।



