भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया समरसता पखवाड़ा

सुरजपुर।भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर सामाजिक समरसता पखवाड़ा के तहत लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सूरजपुर के द्वारा जरही मंडल के खड़गवां कला में सामाजिक समरसता पखवाड़ा कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ भोजन पान किया गया। जिसमें संबोधित करते हुए रामसेवक पैकरा ने कहा कि हमारा देश भाईचारा एवं शांति प्रिय देश है हम सभी समाज एक दूसरे के पूरक हैं। बाबूलाल अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सबका साथ सबका विकास नारा को चरितार्थ करती है। अरुणा सिंह संभागीय प्रभारी ने कहा हम सभी समाज समुदाय के लोग एक समान है। लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है भारत वसुधैव कुटुंबकम का भाव और सिद्धांत पर चलने वाला देश है उन्होंने कहा कि यह समरसता पखवाड़ा कार्यक्रम जिला एवं सभी मंडलों में किया जाना तय है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व गृह मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गोयल महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व संभाग प्रभारी श्रीमती अरुणा सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, उपाध्यक्ष जिला लाल संतोष सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण खेश,शांति सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महेश्वरी शर्मा, नूतन विश्वास, महरजिया सिंह, ज्योति सिंह, उपस्थित रहे।



