
नई दिल्ली।पंजाब से बड़ी खबर आ रही है,सिद्धू मूसे वाला के मर्डर केस में पंजाब के तरनतारन में जेल में बन्द गैंगस्टरो की आपस में हिंसक भिड़ंत होने से 2 गैंगस्टर के मारे जाने की खबर है वही एक गैंगस्टर गंभीर रूप से घायल है ।जेल प्रशासन तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिद्दू मूसेवाला केस में आरोपी गैंगस्टर का गुट जेल में आपस में भिड़ गया जिसमें आपसी मारपीट और हिंसक झड़प में आरोपी मनमोहन सिंह तथा मनदीप सिंह की मौत हो गई तथा एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल में घटित इस खूनी संघर्ष से पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई है।मृतकों का शव जेल से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया व गंभीर रूप से घायल कैदी का उपचार जारी है।



