
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी को शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में मंत्रालय में बैठक संपन्न हुई।मुख्य सचिव ने राज्यपाल के आगमन पर एयरपोर्ट पर स्वागत सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। समारोह के लिए बैठक व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में अधिकारीयों से विचार विमर्श किया गया व आवश्यक निर्देश दिए गए।



