बच्चों का कोनाराज्यसरगुजासुरजपुरस्वास्थ

प्रदेश में 5 अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे

सरकार ने गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में परिवर्तन

गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में परिवर्तन ।आंगनबाड़ी केंद्र 05 अप्रैल से 30 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे

अफरोज खान रायपुर।प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है। ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।

 

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button