सुरजपुरसरगुजा

आकाशीय बिजली गिरने से 2 की मौत एक गंभीर,बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीच खड़े थे तीनों

घटना सुरजपुर जिले के प्रतापपुर मदननगर की है

सुरजपुर/प्रतापपुर।। सुरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के मदननगर में हृदय विदारक घटना सामने है,बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके दो लोगों की मौत मौके पर हो गई और एक और व्यक्ति घायल हो गया,उसे इलाज के लिए अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम रमेश और अमित दो सगे भाइयों के साथ महेंद्र नाम के युवक खेत में गन्ना लगा रहे थे इस दौरान बारिश होने लगी और महेंद्र व रमेश एक पेड़ के नीचे रुक गए और और अमित इनसे दूर था।तभी जोरदार गर्जना में साथ बिजली चमकी जिसमें पेड़ के नीचे रुके महेंद्र और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई तथा अमित बुरी तरह घायल हो गया।प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में बाद उसे अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया है।इस हॄदय विदारक घटना से गांव में शोक की लहर है।

महेंद्र और रमेश दोनों की मौत हो गई है और गंभीर अमित को बेहतर उपचार हेतू अंबिकापुर के लिए रिफर कर दिया गया है सभी मदन नगर निवासी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button