
भटगांव। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के द्वारा गांधी चौक भटगांव में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यक्रताओं ने आरोप लगाया की केन्द्र में बैठी मोदी सरकार के द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी जी के ख़िलाफ़ षड्यंत्र करके अलोकतांत्रिक तरीक़े से संसद की सदस्यता समाप्त कर दी गई जिसका हम सब विरोध करते हैं। उस कार्यवाही के विरोध में पी एम नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया गया।

इस दौरान सूरज गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव,नरेंद्र यादव युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष,विधानसभा उपाध्यक्ष लालजी राजवाड़े, वीरेंद्र गुप्ता,अमृतांश सिंह, सरफराज खान,शंकर सिंह संजय सिंह, गणेश राजवाड़े, सुखदेव राजवाड़े,ओमप्रकाश गुप्ता, ताहिर रजा,मनोज साहू,संजीव सेठी,बजरंगी सिंह,विक्की दुबे,चंदन शर्मा,मुन्ना रंगरेज,रसीद खान,छोटू सिंह,संजीव सिंह,राजकुमार, लीलाशंकर,शिवकुमार राजवाड़े,प्रदीप गुप्ता,राहुल सोनी,विवेक मितल,धर्मेंद्र ठाकुर,सरवन जयसवाल,असलम,बिट्टू, बिलाल,सूरज पैकरा,विराट प्रतापी, दानिश,चेतन, कुश,राहुल सकतेल,सहित कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।



