खबर हट के

सीएम भूपेश का बड़ा ऐलान, नगरीय प्रशासन को एक हजार करोड़ की सौगात

सभी नगर पंचायतों को 3 करोड़ दिए जाएंगे।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकायों के महापौरों और अध्यक्षों के लिए में आयोजित ‘गौरव समागम 2023, अर्बन प्राइड अवार्डस’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम 2023 में मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दी। राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास के लिए लगभग 1 हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा। नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। वहीं बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे। भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ मिलेंगे। बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि दी जाएगी। वही सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ देने की घोषणा की है और साथ ही चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा की गई।

Devendra Kumar Singh

Editor In Chief Surguja Mobile No 9131424275

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button