सरगुजासुरजपुर

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर रसोईया संघ ने खोला मोर्चा,बैठे अनिश्चितकालिन हड़ताल पर 

असफाक खान

लखनपुर(सरगुजा)। छत्तीसगढ़ मध्याह्न भोजन रसोईया कल्याण संयुक्त महासंघ के परदेशाअध्यक्ष श्रीमती यशोदा देवी साहू के आवाह्न पर ब्लाक स्तर के समस्त मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मीयों ने अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 13 मार्च से तहसील कार्यालय लखनपुर परिसर के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज कर दिया है। दरअसल कांग्रेस सरकार ने आम बजट में सबके लिए कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका , कोटवार, होमगार्ड, जैसे सरकारी महकमों में पदस्थ मुलाजिमों के वेतन में वृद्धि कर सन्तुष्ट करने का प्रयास किया है। लेकिन शिक्षा विभाग के अधिनस्थ मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ ने मानदेय में फकत 300/- रूपये इजाफा किये जाने को लेकर नाराजगी जताई है। रसोईया संघ का स्पष्ट कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा हमें पूर्व में भी भरोसा दिलाया गया था कि मानदेय में सम्मान जनक वृद्धि होगी । परन्तु बजट सत्र के बाद जो राशि बढ़ाई गई है वह नाकाफी एवं केवल कोरा आश्वासन साबित हुआ है, हम मेहनतकश लोगों के कार्यों का आंकलन करते हुए प्रदेश सरकार कम से कम 18 हजार रुपए अथवा कलेक्टर दर पर सम्मान जनक मानदेय दिया जाना सुनिश्चित करें ताकि हम स्कूल विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों को इस बात का एहसास हो कि प्रदेश सरकार हम छोटे वर्ग के कर्मचारियों की भी परवाह करती है। बढाये गये मात्र 300/- रूपये किसी भी तरह से वाजिब नहीं है। हम रसोइया स्कूलों में दिन भर खटते है। इस दृष्टि कोण से हमारी मानदेय भी होनी चाहिए।

बढ़ाया गया मानदेय इस कहावत को चरितार्थ करती हैं जैसे उट के मुंह में जीरा,- अथवा -हाथी के पेट में सोहारी, बढ़ाया गया मानदेय तपते रेगिस्तान में होने वाली हल्की बारिश की तरह है । लिहाजा ब्लाक रसोईया संघ ने नाराजगी जताते हुए अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय लखनपुर परिसर के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आगाज कर दिया है।

रसोईया संघ के हड़ताल में चले जाने से प्राथमिक शाला एव माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था चरमराने के आसार साफ़ नज़र आने लगे हैं।

रसोईया संघ का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम अपने कार्य क्षेत्र में वापस नहीं लौटेंगे।

अब इस हड़ताल का अंजाम क्या होगा वक्त आने पर ही मालूम हो सकेगा। बहरहाल धरना प्रदर्शन करने में रसोईया संघ ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु राम सचिव सुखनंदन राम संरक्षक नंदलाल सन्मति बाई, राम बाई पूरवी बाई रामा भाई कदम कुवर, शगुन बाई फुल बसिया दास ,सुकूल बाई ,सवनी बाई मूर्ति बाई, कौशल्या बाई सहित ब्लॉक स्तर के तमाम रसोईया कार्यकर्ता शामिल रहे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button