सरगुजाबच्चों का कोना

दो पाली में स्कूल संचालन से बच्चों के शिक्षण कार्य पर पड़ रहा है असर, प्राथमिक शाला भवन निर्माण कराए जाने की ग्रामीणों ने की मांग

असफाक खान

लखनपुर (सरगुजा)।प्रदेश सरकार 1 तरफ शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से चलाने हेतु विशेष प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चे मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं मामला लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लिपगी का है जहां प्राथमिक शाला में 48 बच्चे तथा मिडिल स्कूल में 80 बच्चे अध्ययनरत हैं मिडिल स्कूल में अध्ययन अध्यापन कार्य हेतु वर्तमान में पर्याप्त शिक्षक हैं तो वहीं प्राथमिक शाला में मात्र 48 बच्चों को अध्यापन कार्य कराने हेतु एक ही शिक्षक पदस्थ किया गया है साथ ही उक्त स्कूल में प्राइमरी के पास पूर्व में बने भवन के जर्जर होने के कारण वर्तमान में मिडिल स्कूल में प्राथमिक तथा मिडिल स्कूल का संचालन कार्य किया जा रहा है जो दो पालीयों में संचालन होता है लेकिन दो पाली में संचालन होने से प्राथमिक मिडिल स्कूल के बच्चों की अध्ययन अध्यापन कार्य में काफी असर पड़ रहा है जिसको लेकर के क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बनी प्राथमिक शाला भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए वर्तमान में मिडिल स्कूल में 2 पालीयों में स्कूल का संचालन किया जा रहा है लेकिन आज पर्यंत प्राथमिक स्कूल बनाए जाने हेतु प्रशासन स्तर पर किसी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिससे एक ही स्कूल में दो पाली लगाए जाने से बच्चों के अध्यापन कार्य में काफी परेशानियों का सामना बच्चों को करना पड़ रहा है वही इस संबंध में मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक के द्वारा बताया गया कि मिडिल स्कूल में 2 पारियों में प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूल के बच्चों का अध्ययन अध्यापन कार्य कराया जा रहा है क्योंकि प्राथमिक स्कूल का भवन काफी जर्जर हो गया है इसकी जानकारी संबंधित कार्यालय को दिया जा चुका है

 

इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव आनंद राम के द्वारा बताया गया कि जर्जर है इसकी जानकारी वर्तमान में मुझे है लेकिन नया प्राथमिक भवन बनाए जाने हेतु क्या किया गया है इसके बारे में पता नहीं है वैसे मुझे सामान्य तौर से पता चला है कि 2 रूम का भवन निर्माण कार्य कराया जाना है लेकिन वर्तमान में स्वीकृति हुआ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button