
अफरोज खान
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश, राजस्थान,तेलंगाना,मिजोरम विधानसभा का चुनाव होना है। जिनकी तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। आज़ दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान किया जिससे उपरोक्त पांचों राज्यों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।
छत्तीसगढ़ में 90 विधनसभा सीट है,जहां दो चरणों में चुनाव होगा पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा तथा दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा।
छत्तीसगढ में दो चरण में वोटिंग होगी,7 एवम 17 नवंबर को मतदान होगा। 3 दिसंबर को सभी राज्यो में वोटो की गिनती होगी
मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीट है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा।
राजस्थान में 200 सीट विधानसभा है। राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होगा।
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट है,जहां 30 नवंबर को चुनाव होगा। मिजोरम में विधानसभा कूल 40 विधानसभा सीट है जिसने 7 नवंबर को मतदान होगा होगा।
पांचों राज्यों के वोटो की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराधिक छवि के नेताओं को टिकट देने पर पार्टी को जनता को जानकारी देना होगा कि उन्होंने टिकट क्यों दिया।



