
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की निधन से पूरे बॉलीवुड में सन्नाटा छाया हुआ है। उन्होंने कल होली के दिन अपने मित्रों के साथ होली को हंसी खुशी खूब इंज्वॉय किया था।
मुंबई।बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में सतीश कौशिक का जन्म हुआ था. दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था. 1983 में आई ‘जाने भी दो यारों’ फिल्म से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी. सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. साल 1993 में ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ से बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी पारी शुरू की और इसके बाद एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया.



