BusinessTravelWorldखबर हट केदेश विदेश

इलेक्ट्रिक कार ने किया लोगों का भ्रम दूर, 4000 किमी का सफर कर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ नाम

नई दिल्ली।देश में कई लोग मानते हैं कि इलेक्ट्रिक कार से लंबी दूरी की यात्रा नहीं की जा सकती हैं। इसी वजह कि कई ग्राहक अब भी इलेक्ट्रिक कार नहीं खरीद रहे हैं। लेकिन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सॉन ईवी ने लोगों का ये भ्रम दूर कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

टाटा मोटर्स ने हाल ही में बताया कि उसकी इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सॉन ईवी ने श्रीनगर से कन्याकुमारी तक पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। खास बात ये है कि महज 95 घंटे 46 मिनट में 4003 किलोमीटर का सफर पूरा किया है। यानी 1 दिन में 1000 किमी से ज्यादा कर चली है। अब कार का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज हो गया है। टाटा नेक्सॉन ईवी इससे पहले एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुकी है। यह कार लद्दाख स्थित उमलिंग ला दर्रे पर सफलतापूर्वक पहुंच गई है। यह दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड है। इसकी समुद्री तल से ऊंचाई 19,024 फीट है।

टाटा नेक्सॉन ईवी की यह यात्रा 453 किलोमीटर की रेंज और टाटा पावर की ओर से पूरे देश भर के हाईवे पर बनाए गए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ही सफल हो पाई। इस यात्रा के दौरान नेक्सॉन ईवी देश के कई राज्यों से होकर गुजरी। इस पूरे यात्रा के दौरान नेक्सॉन ने करीब 300 किलोमीटर की रेंज दी है। टाटा नेक्सॉन ईवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। हर साल कार की हजारों यूनिट बिक रही हैं।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button