राजनीतिकोरियाराज्यसुरजपुर

कांग्रेस के सभी इकाई में युवाओं,महिलाओं,आदिवासियों,दलितों तथा अल्पसंख्यकों को पचास प्रतिशत पद दिए जाएं – टी.एस.सिंहदेव

अफरोज खान सूरजपुर। चुनाव आयोग द्वारा SIR के नाम पर बिहार मे पुराने वोटर लिस्ट को चेंज किया जा रहा है और नया वोटर लिस्ट बनवाया जा रहा। कुछ इसी तरह यहां भी मतदाता सूची बनवाने का काम हो रहा है। इसके लिए जरूरी है कि हर पोलिंग बूथ पर पार्टी का BLO जल्द से जल्द बनाया जाए, सक्रिय किया जाए जो अपने मतदाताओं को मदद करें वोटर लिस्ट चेक करें, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं और तय करें कि किसी का नाम ना छूटे उक्त विचार आज सूरजपुर में कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंडल कमेटी के गठन हेतु आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी तथा राहुल गांधी जी के निर्देश पर कांग्रेस संगठन का पुनर्गठन 2025 के अंदर करना है।कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं को और मजबूत करने के लिए मंडल कमेटी का गठन किया जाना है जो 10 से 15 बूथ को मिला करके नया मंडल बनाया जायगा। इस बार संगठन में पचास प्रतिशत युवाओं को जगह दी जाएगी। साथ ही निर्देश दिया गया है कि कांग्रेस के बूथ, मंडल,ब्लॉक,जिला इकाई में दलितों, आदिवासीयों,महिलाओ, अल्पसंख्यकों को पचास प्रतिशत पद दिया जाए तभी पार्टी मजबूत होगी। नीचे से ऊपर तक के सभी पद जल्द भरे जाए। हर मतदान केंद्र के BLO की सूची बना कर जिला कलेक्टर को दें। युक्तिकरण के बाद कई स्कूल बंद हुए हैं यह भी सुनिश्चित किया जाए की पुराने पोलिंग स्टेशन और नए पोलिंग स्टेशन कहां बनेगें। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव अभी नहीं होना है लेकिन संगठन को तैयारी करते रहना चाहिए। अपने मतदाताओं से नियमित संपर्क में रहना चाहिए।

बैठक को मंडल गठन जिला प्रभारी व पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के निर्देश पर जल्द से जल्द जिले में सभी मंडल का गठन किया जाएगा। जिसमें संगठन के समस्त निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शिता अपनाई जाए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाडे ने कहा कि बूथ,मंडल,ब्लॉक मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा। संगठन मजबूत होगा तो हम जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ेंगे तथा भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार के पाप का पर्दाफाश करेंगे। बैठक को पूर्व विधायक खेलसाय सिंह जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह,जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, नगर पालिका सूरजपुर अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे ने किया तथा आभार प्रदर्शन इंका नेता अनुपम फिलिप ने किया।

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदेश नेतृत्व के द्वारा घोषित आर्थिक नकाबन्दी के तहत सूरजपुर मेन रोड मे धरना दे कर चक्का जाम किया और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। चंद उद्योगपतियों के हाथों जल, जंगल, जमीन को बेचने का आरोप लगाकर विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button