Businessकोरबाखबर हट केजॉबनई दिल्लीमनेन्द्रगढ़/चिरमिरी/सोनहत-भरतपुरराज्यव्यापारसरगुजासुरजपुर

बड़ी खबर। कोल इंडिया के कामगारो को सलाना दीपावली बोनस 93,750 रूपये मिलेगा।

नई दिल्ली। कोयला कामगारों के लिए बड़ी खबर सामने आई। कोल इंडिया के कर्मचारियों को वर्ष  2024 में 93,750 रूपये सालाना दीपावली बोनस मिलेगा। दिल्ली के स्कोप भवन में 29 सितम्बर को कोल इंडिया प्रबंधन के आला अधिकारीयों तथा ट्रेड यूनियन बीएमएस,एटक, एच एम एस, सीटू के नेताओं की बैठक हुई । बैठक में काफी मोल भाव और मंथन के बाद सालाना बोनस की राशि 93,750 रूपये देना तय हुआ है। बोनस अक्टूबर माह के वेतन के साथ ही दिया जायगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए श्रमिक संगठन एटक के केंद्रीय उपाध्यक्ष व मानकीकरण कमेटी के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने बताया कि लंबी बातचीत के बाद कामगारों को 93,750 रूपये सालाना बोनस देने पर सहमति बनी तथा ठेका मजदूरों को 8.33% बोनस मिलेगा।

देखिए कोल इंडिया प्रबंधन और पांचो यूनियन के बीच हुए समझौता पत्र की कॉपी।

 

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button