केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

अपचर्चा, परामर्श, सांस्कृतिक और अनुभव-साझा कार्यक्रम, आईआईएम रायपुर में आयोजित होने वाले यूथ-20 कार्यक्रम का हिस्सा होंगे
यूथ-20, जी-20 शिखर कार्यक्रमों का युवा समकक्ष है और यह औपचारिक रूप से मान्यताप्राप्त अकेला ऐसा मंच है, जो जी-20 से संवाद करने के लिये युवाओं को माध्यम उपलब्ध कराता है
यूथ-20 परामर्श कार्यक्रम युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के साथ युवा संवाद की मेजबानी करेगा
रायपुर।चर्चा,परामर्श, सांस्कृतिक और अनुभव-साझा कार्यक्रम, आईआईएम रायपुर में कल आयोजित होने वाले यूथ-20 कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। यूथ-20, जी-20 शिखर कार्यक्रमों का युवा समकक्ष है और यह औपचारिक रूप से मान्यताप्राप्त अकेला ऐसा मंच है, जो जी-20 से संवाद करने के लिये युवाओं को माध्यम उपलब्ध कराता है। पूर्वावलोकन प्रेस वार्ता में आईआईएम, रायपुर के निदेशक डॉ. राम कुमार ककानी ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि इस वर्ष युवाओं के लिये पांच विषय तय किये गये हैं: 1) कार्य का भविष्यः उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं शताब्दी; 2) शांति-स्थापना और समाधानः युद्धहीन युग में प्रवेश; 3) जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम मोचनः निरंतरता को जीवन शैली बनाना; 4) साझा भविष्यः लोकतंत्र और शासन में युवा; 5) स्वास्थ्य, आरोग्य और खेलः युवाओं के लिये एजेंडा।
उदीयमान नेतृत्व के लिये सर्वाधिक प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय राजनयिक मंचों में शामिल होने के नाते, यह आठ आधिकारिक संलग्नता समूहों का हिस्सा है, जो जी-20 के दायरे में काम करते हैं।



