देश विदेशराज्य

इंटक के राष्ट्रीय अधिवेशन में जी संजीव रेड्डी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के गोपाल नारायण सिंह को राष्ट्रीय सचिव चुना गया 

नई दिल्ली।दिल्ली के ताल कटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित श्रमिक संगठन इंटक (कांग्रेस) के राष्ट्रीय महाअधिवेशन में दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यकारणी का पुनर्गठन किया गया और अध्यक्ष महामंत्री और सचिव सहित पुरी कमेटी का चुनाव किया गया।जिसमें पुनः इंटक का राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी को चुना गया ‌साथ ही राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह को चुना गया। वहीं छत्तीसगढ़ के कोयला मजदूरों के नेता एवम एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह को इंटक का राष्ट्रीय सचिव एवं जे बी सी सी आई का वैकल्पिक सदस्य चुना गया।इस नियुक्ति से पुरे एसईसीएल के इंटक परिवार में खुशी की लहर है।

दिल्ली मे आयोजित इंटक के महाअधिवेशन में सहभागिता के लिए भटगांव क्षेत्र इंटक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह देव,संजय सिंह,गणेश राजवाड़े एवं फिरोज खान अनिल चौधरी भी दिल्ली मे मौजूद हो कर नए कार्यकारणी को बधाई एवम शुभकामनाएं दिया।भटगांव क्षेत्र के सभी पदाधिकारीगण ने गोपाल नारायण सिंह को इंटक का राष्ट्रीय सचिव चुने जाने पर कहा की उनके द्वारा कोयला मजदूरों के हित में जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से और द्रुतगति से वो कोयला मजदूरों के हित के लिए संघर्ष करेंगे हम सब उनके साथ हैं,उन्हें बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना करते हैं।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button