
जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तानियों को दिखाया आईना।उन्होने कहा मेरे शहर मुंबई पर हमला करने वाले आपके यहां खुलेआम घूम रहे हैं
मुंबई। जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तानियों को दिखाया आईना कहा- मेरे शहर मुंबई पर हमला करने वाले आपके यहां खुलेआम घूम रहे हैं। मुंबई पर हमला करने वाले नार्वे या मिश्र से नहीं आए थे वह आपके मुल्क से आए थे। मौका था लाहौर में आयोजित फैज फेस्टिवल का जहां उन्हें अतिथि के रुप में बुलाया गया था और वो स्पीच दे रहे थे।जहां एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुलेआम पाकिस्तान के आतंक परस्ती की मजम्मत करते हुए यह बातें कहीं।
मशहूर गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं. लाहौर में एक आयोजन के दौरान उन्होंने पाकिस्तानियों को आईना दिखाते हुए कहा कि मुंबई पर हमला करने वाले लोग नार्वे या इजिप्त (मिश्र) से नहीं आए थे, वे लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं. तो ये शिकायत अगर एक हिन्दुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि हमने तो भारत में नुसरत के बड़े-बड़े फंक्शन किए, मेहंदी हसन के बड़े-बड़े फंक्शन किए, लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ. तो हम एक-दूसरे को इल्जाम नहीं दें, उससे बात नहीं होती. अहम बात यह है कि ये आजकल जो इतनी गर्म है फिजा,वह कम होनी चाहिए.
इसके बाद उन्होंने मुंबई हमला का जिक्र करते हुए कहा कि हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा कि हमारे शहर में कैसे हमला हुआ.तो वो लोग नार्वे से नहीं आए थे, मिश्र (इजिप्त) से नहीं आए थे.वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं तो यह शिकायत एक हिन्दुस्तानी के दिल में हो तो आपको उसका बुरा नहीं मानना चाहिए.
जावेद अख्तर की बेबाक बयानबाजी तथा पाकिस्तान को आईना दिखाने की बात इस वक्त सोशल मीडिया में भारी ट्रेंड कर रहा है।फिल्म अभिनेता रजा मुराद अभिनेत्री कंगना राणावत इतिहासकार इरफान हबीब ने उनकी खुलकर तारीफ करते हुए कहा है कि जावेद ने पाकिस्तान को उसकी जमीन पर बहादुरी से जो आईना दिखाया है वह काबिले तारीफ है।



