सुरजपुरराजनीतिराज्यसरगुजा

अशोक सिंह बने बीजेपी के जिला महामंत्री,अशोक सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थको मे खुशी की लहर।

भटगांव के किसी व्यक्ति को पहली बार मिली है,संगठन मे बड़ी जिम्मेदारी!

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर के द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है जिसमे नगर पंचायत भटगांव निवासी बीजेपी नेता अशोक सिंह को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही पूरे गृही क्षेत्र से लेकर जिलेभर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

संगठन में लंबे समय से निभा रहे अहम भूमिका।

अशोक सिंह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने भटगांव मंडल पदाधिकारी के रूप में कार्य किया और बाद में जिला मंत्री की भूमिका में भी संगठन को मजबूती प्रदान की। बीते विधानसभा चुनाव में उनकी रणनीति और सक्रियता ने भाजपा को भटगांव विधानसभा क्षेत्र में भारी मतों से बढ़त दिलाने में अहम योगदान दिया था।

भव्य स्वागत से गूंजा गृही क्षेत्र।

जिला महामंत्री बनाए जाने के बाद जब अशोक सिंह पहली बार अपने गृही क्षेत्र भटगांव पहुंचे तो कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, आतिशबाजी के बीच जगह-जगह अभिनंदन समारोह आयोजित हुए। ग्रामीणों, युवाओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा।

नेतृत्व का संकल्प, संगठन को नई दिशा।

इस अवसर पर अशोक सिंह ने कहा कि सबको साथ लेकर चलना मेरा पहला दायित्व होगा। संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी को आगे ले जाने में मैं सदैव तत्पर रहूंगा। उनके इस संकल्प ने कार्यकर्ताओं के बीच और अधिक जोश भर दिया।

जिलेभर में उत्साह और नई उम्मीदें।

अशोक सिंह की नियुक्ति को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की दिशा में बड़ा और सकारात्मक कदम बताया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से आगामी चुनावों में पार्टी को उल्लेखनीय लाभ मिलेगा। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अशोक सिंह की कार्यशैली और सरल व्यवहार ने उन्हें समाज के हर वर्ग में लोकप्रिय बनाया है।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button