खेलकूददेश विदेश

दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर-21 के पहले दिन भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और प्रीतम सिवाच की टीमों ने बड़ी जीत दर्ज की

नई दिल्ली। हरबिंदर सिंह अर्जुन पुरस्‍कार विजेता 1964, और ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता (ट्रिपल ओलंपियन) तथा श्री देवेश चौहान अर्जुन पुरस्‍कार विजेता और डबल ओलंपियन ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में ट्रॉफियों के अनावरण के साथ-साथ दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग अंडर-21 का उद्घाटन किया।

आज कुल दो मैच खेले गए, जिनमें भारतीय खेल प्राधिकरण ‘ए’ टीम ने सैल्यूट हॉकी अकादमी को 13-0 से और प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी ने एचआईएम हॉकी अकादमी को 11-0 गोल से हराया।

हरबिंदर सिंह ने तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और जो हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य भी हैं, दूसरी खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा महिला हॉकी लीग का आयोजन करना एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इन खेलो इंडिया लीग से देश को ऐसे होनहार खिलाड़ी प्राप्‍त होंगे जो भारत के लिए खेलेंगे और ओलंपिक में पदक भी जीतेंगे।

उन्‍होंने कहा कि मैं इस साल और पिछले साल अंडर-21 और अंडर-16 श्रेणियों में आयोजित पिछली दो महिला खेलो इंडिया लीग को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए खेलो इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण को बधाई देता हूं। मैं सभी भाग लेने वाली टीमों और खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं देता हुं।इस अवसर पर श्री देवेश चौहान एक विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिन्‍होंने दो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button