देश विदेशक्राइमराज्य

भाजपा नेता के हत्या के विरोध में भाजपाइयों ने प्रदेश भर में किया प्रदर्शन

  • दो घंटे तक सड़क जाम कर भाजपाइयों ने जताया विरोध।
  • सिहावा चौक, कोलियारी चौक और आमदी मे बैठे दिग्गज भाजपाई।।

धमतरी। (न्यूज़ नेशन डेली) बस्तर मे भाजपाइयों की हत्या एवं प्रदेश मे अनेक स्थानों पर भाजपाइयों के विरुद्ध जबरिया कानूनी कार्यवाही किये जाने के विरोध मे धमतरी विधानसभा मे 3 अलग अलग स्थानों पर चक्का जाम कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। 2 घंटे तक चले इस मेगा जाम मे सभी भाजपाई दिग्गजों ने अपनी सहभागिता दी।

धमतरी नगर के व्यस्ततम सिहावा चौक में सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक श्रीमती रंजना साहू पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, डॉ एन पी गुप्ता, हेमलता शर्मा, सरला जैन, चंद्रकला पटेल, विथिका विश्वास, नरेन्द्र रोहरा, धनीराम सोनकर, शिवदत्त उपाध्याय, भूपेश शाह, ज्ञानिराम रामटेके, लीलाराम वैद्य, राजेश गोलछा, प्रकाश शर्मा, अखिलेश सोनकर, कपिल चौहान, अज्जू देशलाहरा, श्यामलाल नेताम, नीलू डागा, हेमंत बंजारे, राजेंद्र शर्मा, अमित अग्रवाल, विनय जैन, जय हिंदुजा, रेशमा शेख, गोविंद ढिल्लों, सूरज शर्मा, बिसेन निषाद, दिलीप पटेल, राकेश चंदवानी, गीता शर्मा, रीतिका यादव, सरिता यादव, पुष्पा कौशिक, नीलू रजक, सुशीला तिवारी, पुरषोत्तम, दौलत वाधवानी, नील पटेल, भागवत साहू, निलेश राजा, हेमराज सोनकर, महावीर चोपड़ा, बलराम गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे। कोलियारी चौक मे जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, कुंजलाल देवांगन, अरविंदर मुंडी, श्यामा साहू, चेतन हिंदुजा, नेहरू निषाद, ऋषभ देवांगन, हेमंत चंद्राकर, प्रकाश गोलछा, उमेश साहू, खुबलाल ध्रुव, आनंद स्वरूप मेश्राम, प्रीतम साहू, मोनिका देवांगन, पवित्रा दीवान, खिलावन चंद्राकर, अशोक साहू, संतोष बल्ला चंद्राकर, नरेश यादव, उमेश महाजन सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आमदी मंडल मे आमदी चौक मे आयोजित चक्का जाम मे प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री रामु रोहरा, महेंद्र पंडित, डिपेंद्र साहू, हेमंत माला, विजय मोटवानी, कालिदास सिन्हा, शिवप्रसाद साहू, रोहिताश मिश्रा, मुरारी यदु, तेजराम साहू, अमन राव, किशोर कुंभकार, उमानंद कुंभकार, कोमल यदु, रिंकू सेन, उमेश साहू, प्रेम साहू, जितेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूल वाहन एवं आवश्यक सेवाओं को जाम से बाहर निकालने में कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने बंद के दौरान आम जनता को हुई परेशानी के लिये क्षमा याचना की। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार के क्रूर रवैये से आम लोगों को छुटकारा दिलाने, प्रदेश मे अमन चैन कायम करने, किसान, मजदूर, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये ऐसा किया जाना आवश्यक था। श्री पवार ने बंद मे प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी का आभार माना। मीडिया के सहयोग के लिये भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

Devendra Kumar Singh

Editor In Chief Surguja Mobile No 9131424275

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button