
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव को लेकर बडी खबर सामने आ रही हैं। कई राजनीतिक दलों की मांग पर चुनाव आयोग ने राजस्थान में घोषित वोटिंग की तारीख में बदलाव किया है। पहले राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग होना था ,अब चुनाव की तारीख को बदल करके 25 नवंबर कर दिया गया है। वोटो की गिनती 3 दिसंबर को ही होगी।



