सुरजपुरबच्चों का कोना
स्वच्छता ही सेवा स्वभाव स्वच्छ संस्कार स्वच्छ रंगोली प्रतियोगिता


भटगांव / सूरजपुर — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा स्वच्छता ही सेवा स्वच्छ स्वभाव संस्कार स्वच्छ के अंतर्गत विद्यालय के प्राचार्य पी आर तोमर की मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थे एस एन राठीया तहसीलदार तहसील भटगांव। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता से संबंधित संदेश देने के लिए कई रंगोलिया बनाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक सिंह एसएमडीसी अध्यक्ष एवं स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



