सुरजपुरराजनीतिराज्यरायपुर

केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में भटगांव में तिरंगा यात्रा निकाला गया।

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री व भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे के नेतृत्व में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत भटगांव में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा स्व रवि शंकर त्रिपाठी चौक से शुरू होकर के मेंन मार्केट से होते हुवे भटगांव स्टेडियम में जाकर समाप्त हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है इसी मौके पर भटगांव में भी आज तिरंगा यात्रा निकाल करके आप सब ने तिरंगा के प्रति जो सम्मान व्यक्त किया है उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करती हूं। आप सभी कार्यकर्ताओं का प्यार इसी तरह मिलता रहे यही मेरी कामना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री तथा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य अनुज राजवाड़े,श्रीमती किरण केराम, मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला मंत्री अशोक सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, पार्षद किरण सिंह,ओंकार सिंह भाजपा नेता संतलाल प्रजापति, महारजिया देवी, श्रीमती पदमा जायसवाल, महेंद्र सिंह मार्को, पूर्व पार्षद आशीष बाजपेई सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक तथा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा को संचालित करने मे सहयोग के लिए नगर पंचायत सीएमओ राजेश कुशवाहा थाना प्रभारी सरफराज फिरदोसी अपने अमले के साथ सक्रिय थे।

Afroj Khan

प्रधान संपादक रायपुर, छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button